{"_id":"5cdb1532bdec2207014a08c4","slug":"171557861682-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने डीएसओ से तलब की राशन माफियाओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने डीएसओ से तलब की राशन माफियाओं की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन माफिया की सूची तलब की है। साथ ही इनके खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी मांगा है। जिलाधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में राशन वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत आमजन की शिकायतों के निस्तारण एवं ई-पॉश मशीनों के माध्यम से राशन वितरण के दौरान उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए विभागीय निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि तकनीकी समस्या के बावजूद भी राशन कार्ड धारक को कोई समस्या न हो। जिला पूर्ति अधिकारी के साथ ही साथ सभी उपजिलाधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि राशन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आगामी बैठक में छापेमारी और माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण भी प्रस्तुत करें। राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सूची से पात्र राशन कार्ड धारक का नाम हटाए जाने, युनिट न बढ़ाने की समस्या, संबद्ध दुकान एवं निलम्बित दुकानों के कारण जरूरतमंद परिवारों को होने वाली समस्या कतई क्षम्य नहीं होगी, इसलिए आगामी 15 दिवस के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। इसके बाद औचक छापेमारी की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी, जिसमें दोषी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।