फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   डाक मतपत्रों के प्रारूप कराए जा रहे उपलब्ध

डाक मतपत्रों के प्रारूप कराए जा रहे उपलब्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
डाक मतपत्रों के प्रारूप कराए जा रहे उपलब्ध

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन कार्यों में लगे समस्त विभागों के कार्मिकों को डाक मतपत्र सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रारूप 12 एवं 12क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र व जिला विकास अधिकारी कमलेश सचान ने कहा कि समस्त विभागाध्यक्षों से अपेक्षा है कि निर्वाचन में लगे समस्त कार्मिकों को प्रारूप 12 जिनका वोट अन्य जनपद में हो एवं प्रारूप 12क जिनका वोट इस जनपद में हो, उपलब्ध कराकर कार्यालय कक्ष संख्या 105 विकास भवन या कार्यालय जिला बचत अधिकारी कलक्ट्रेट में सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्ष संख्या 105 राजकीय अवकाशों में भी खुलेगा, ताकि निर्वाचन में लगे कार्मिकों को डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त अधिकारी भी प्रारूप-12 एवं 12क कक्ष संख्या-105 विकास भवन से प्राप्त कर वहीं जमा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed