{"_id":"5c437a87bdec22737361aeff","slug":"171547926151-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अफसरों ने उपभोक्ताओं को दी एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अफसरों ने उपभोक्ताओं को दी एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से गांव गांव एक मुश्त समाधान योजना कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं ले रहे। ऐसे में विभाग की ओर से खुद अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता ने शिविरों का निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश सरकार की ओर बिजली बकाएदारों को सहूलियत देते हुए एक मुश्त समाधान योजना शुरु की गई है। इसके लिए सरकार ने बकाएदारों का 31 दिसंबर तक का सरचार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। लिहाजा, योजना के लिए गांव गांव कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी उपभोक्ता योजना लाभ नहीं ले रहे हैं। शनिवार को अधीक्षण अभियंता विजयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता बिलासपुर विनोद कुमार ने टीम के साथ शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं को योजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बकाएदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बारह बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उन्होंने ग्राम माटखेड़ा में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया था।