{"_id":"5bdb5046bdec2269651f2ca3","slug":"171541099590-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम के साथ रात के अंधेरे में बदला गया बिजली का मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम के साथ रात के अंधेरे में बदला गया बिजली का मीटर
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने रात के अंधेरे में शाहबाद गेट के एक होटल में चेकिंग की। विभागीय अफसरों की जानकारी के बिना हुई इस चेकिंग के बाद कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। यहां तक कि अब होटल का मीटर भी बदल दिया गया है। यह मीटर शाहबाद गेट बिजलीघर के अवर अभियंता को जारी किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद अब सहायक अभियंता मीटर ने अवर अभियंता से मीटर को लेकर जानकारी मांगी है।
जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ऐसे में सरकार में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद विभाग की विजिलेंस टीम के साथ ही दूसरे जिलों की विजिलेंस टीमें भी रामपुर में सक्रिय हो गईं। चेकिंग की इस आड़ में उपभोक्ताओं से अवैैध वसूली की जा रही है। इसको लेकर व्यापारियों ने जिलाधिकारी को भी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद भी इसमें कमी नहीं आ सकी। ताजा मामला शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्र के एक होटल का है। यहां बीते दिनों विजिलेंस टीम ने चेकिंग की थी। मीटर में कुछ गड़बड़ी भी मिली, लेकिन कार्रवाई करने के बजाए साठगांठ की गई। यहां तक कि अवर अभियंता ने होटल का मीटर भी बदलवा दिया गया, जबकि नियमानुसार खराब मीटर बदलने का काम विभाग के परीक्षण खंड की ओर से किया जाता है, न कि वितरण के अफसरों द्वारा मीटर बदलने का काम किया जाता है।
मामला जानकारी में आने के बाद सहायक अभियंता मीटर जितेंद्र कुमार वर्मा ने कर्मचारियों के साथ होटल जाकर मीटर देखा, जहां मीटर बदला हुआ मिला। वहां जो मीटर लगा हुआ था वह मीटर लैब से शाहबाद गेट बिजलीघर के अवर अभियंता को जारी किया गया था। अब उन्होंने अवर अभियंता को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। इसमें उन्होंने मीटर से संबंधित सीलिंग आदि भी तलब की है।