{"_id":"5ba69b79867a55019f2c90dc","slug":"171537645433-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की दुकानों की नीलामी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की दुकानों की नीलामी पर रोक
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नगर पालिका की ओर से बनाई गई शहर में सौ से ज्यादा दुकानों की नीलामी पर फिर पेंच फंस गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पालिका की दुकानों की नीलामी पर रोक लगा दी गई है। इस रोक के बाद फिलहाल नीलामी की कार्रवाई टलने से बोलीदाताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
नगर पालिका की ओर से निर्मित की गई मौलाना अब्दुल कलाम आजाद मार्केट की 44, टीपू सुल्तान मार्केट की 62, बी अम्मा मार्केट की 40, पुराना गंज, गुरु नानक रोड की दो-दो और भैंसखाना की पांच और अस्पताल के पास की छह दुकानों की नीलामी शनिवार को पालिका में की जानी थी। इसके लिए बोली लगाने वाले भी पहुंच गए। मगर, इस बीच कुछ लोगों ने भाजपा नेता आकाश सक्सेना से शिकायत की कि शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से बोली की रकम व धनराशि जमा करने के लिए बैंक ड्राफ्ट छुट्टी होने की वजह से नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने इस मामले से शिकायत डीएम से की गई। शिकायत के आधार पर डीएम ने पर शनिवार को होने वाली नीलामी को रोकने के आदेश कर दिए। दूसरी ओर पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम सदर डा.राजेश कुमार का कहना है कि बोली लगाने वाले कम संख्या में पहुंचे, जिसकी वजह से नीलामी स्थगित कर दी गई। अब नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
----------------------
दुकानों की नीलामी नियम के मुताबिक शनिवार को की जानी थी। नीलामी संबंधी विज्ञापन से प्रकाशित किया गया था। डीएम के आदेश पर नीलामी की प्र क्रिया रोकी है।
विज्ञापन
फातिमा अजहर, पालिकाध्यक्ष, रामपुर