{"_id":"5b81acc242c792465a6a550a","slug":"171535225026-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आर्थिक तंगी और कर्ज से दबा किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रैली की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान मय ब्याज किए जाने, कृषि यंत्रों व कृषि कार्य में प्रयोग होने वाली वस्तुओं पर पचास फीसदी सब्सिडी दिए जाने, साठ साल आयु पूरी करने वाले किसानों को पेंशन दिए जाने समेत छह मांगें की गईं। साथ ही बिलासपुर क्षेत्र में आवास व शौचालय आवंटन की जांच कराने की भी मांग की गई। इस दौरान आरिफ हुसैन को संगठन का मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद सलीम वारसी, रईस अहमद, रामनाथ मौर्य, नवेद, इसरार अली पाशा, शारिक खां, हरताल सिंह, जसवीर सिंह, हरपाल, मोर सिंह, शेर सिंह, फैसल खां आदि मौजूद रहे।