{"_id":"5b43a9ba4f1c1b0a278b56e7","slug":"171531161018-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश बने विहिप के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश बने विहिप के जिलाध्यक्ष
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद विभाग के अध्यक्ष डा. राजकमल गुप्ता ने शाहबाद निवासी उमेश कुमार रस्तोगी को विश्व हिंदू परिषद रामपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही बलवीर यादव को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख, अमर सिंह यादव को प्रखंड गौरक्षा प्रमुख रंजीत लोधी को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा सैफनी निवासी पंकज शर्मा को सैफनी का संयोजक बनाया है।
सोमवार को शाहबाद नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विहिप के जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनके समर्थकों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश रस्तोगी ने कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के लिए काम करेगी। क्योंकि सामाजिक समरसता से ही विकास होता है। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं भाजपा पश्चिमी उप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम दिवाकर, मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, विहिप मेरठ प्रांत के सहमंत्री यशपाल सिंह, दामोदर सिंह, जोगेंद्र यादव, रामकिशोर रस्तोगी, संजय रस्तोगी, अमर सिंह, विनीत लोधी, जुगल किशोर पांडे, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।