फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चुनाव नजदीक आने की वजह से याद आ रहे हैं मुसलमान: आजम

चुनाव नजदीक आने की वजह से याद आ रहे हैं मुसलमान: आजम

Thu, 14 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चुनाव नजदीक आने की वजह से याद आ रहे हैं मुसलमान: आजम
चुनाव नजदीक आने की वजह से याद आ रहे हैं मुसलमान: आजम
विज्ञापन

रामपुर।
पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि राजनीतिक दलों को मुसलमानों की याद इसलिए आ रही है अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भी ऐसी कई इफ्तार पार्टियां याद हैं जिसमें एक भी रोजेदार नहीं होता है, लेकिन पार्टी बहुत शानदार होती है। ना उसके बाद नमाज का एहतमाम होता है और न कोई नमाजी होता है। जब कोई रोजे वाला ही नहीं होता है। ये कोई ऐसी बात नहीं है।

आजम खां यह बात बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित रोजा-इफ्तार पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस की ओर आयोजित रोजा-इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ठ्रपति प्रणब मुखर्जी को नहीं बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इस सवाल का जवाब देने का सही मौका नहीं है। सही तो यही है कि इस वक्त इस मुद्दे पर ज्यादा बहस ना हो, इससे कांग्रेस को ही ज्यादा नुकसान होगा। शिव सेना द्वारा प्रणब मुखर्जी को आरएसएस की पसंद से संभावित प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने इस मंसूबे को लेकर ऐसा काम किया तो उनका नाम इतिहास में अच्छे लफ्जो में नहीं लिखा जाएगा। उन्हें खुद इस बात का खंडन करना चाहिए। ऐसा खंडन होना चाहिए लगे के ये खंडन है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि शराबखाने में जाकर शराब को बुरा कहना ये कोई अकलमंदी नहीं है। जो कुछ प्रणव मुखर्जी ने कहा वो सब बाहर भी कह सकते थे, इतनी पब्लिकसिटी उससे मिलती, शायद ज्यादा मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed