{"_id":"596501844f1c1b305e8b45ee","slug":"171499791748-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर की दीवार लगा कर रोकी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर की दीवार लगा कर रोकी सड़क
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
15/20 क्षेत्र के क्याव में बीते एक महीने से परिवहन निगम की बस सेवा ठप है। दुर्गम क्षेत्र में जाने वाली एक मात्र बस के न चलने से ग्रामीणों और खासकर छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्याव पंचायत के उप प्रधान दलीप निल्टू का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मेटल सड़क को अपनी जगह बता कर वहां पत्थर की दीवार लगा कर इसे बंद कर रखा है। उसका कहना है कि सड़क उसकी जमीन पर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस समस्या का समाधान बीते एक माह से नहीं कर पा रहा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। विभाग की मेटल सड़क पर स्थानीय व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर पत्थर की दीवार लगा दी है और बीते एक माह से ग्रामीणों को जरूरी सामान घर पहुंचाने सहित आवाजाही में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के समक्ष कई बार रखा गया है। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान कर ग्रामीणों के लिए बस सेवा शुरू की जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग सराहन के एसडीओ किशोरी लाल सुमन का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।