{"_id":"596282984f1c1b14598b45d2","slug":"171499628184-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरु पूर्णिमा पर गुरु के महत्व पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुरु पूर्णिमा पर गुरु के महत्व पर डाला प्रकाश
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर गुरु के महत्व पर डाला प्रकाश
रामपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें गुरु के महत्व को बताया गया।
श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और श्री जितेन्द्र चंद्र भारतीय महायोग शोध संस्थान में गुरू पूजन हुआ। वैदिक मंत्रों के सानिध्य यज्ञ पूजन किया गया। पीठाधीश्वर एवं महायोगी आचार्य राधेश्याम वासंतेय ने गुरू पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरू का स्थान सर्वोपरि है। गुरू वही है जो मनुष्य के गुरूर को दूर करता है। गुरू को उनके ज्ञान के कारण ही उन्हे ईश्वर से उपर स्थान दिया गया है। गुरु वे माली हैं जो जीवनरूपी वाटिका को सुरभित करते हैं। श्री ज्ञानानंद सत्संग समिति द्वारा पुराना गंज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हवन व पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद सत्संग हुआ जिसमें श्री ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सभी प्रकार के जीवन में मानव जीवन ही श्रेष्ठ है और मानव को मानवता व ज्ञान का पाठ गुरु से ही मिलता है। इस अवसर पर सुनील, राकेश, दिनेश कुमार, रामचंद्र, पूजा, किरन, रघुनंदन आदि मौजूद रहे। श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर साईं बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। साईं बाबा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार नंदा ने कहा कि गुरु के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। कार्यक्रम में धर्मसिंह, हरसरन सक्सेना, कुलदीप, सरला सिंह महेंद्र सिंह, हरि सिंह, दिनेश कुमार, दीपा सक्सेना आदि शामिल रहे। श्री साईं सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर कुष्ठ आश्रम व बालगृह में फल वितरण किया गया। जिसमें राजीव लोचन, ममता सक्सेना, सौरभ शर्मा, अरविंद सक्सेना, संजीव शर्मा, आकर्षित सक्सेना आदि शामिल रहे।