{"_id":"67f6d1221ca1e07c1404e047","slug":"17-booked-one-arrested-in-deadly-attack-on-sikh-family-rampur-news-c-282-1-smbd1029-143185-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सिख परिवार पर जानलेवा हमले \nमें 17 पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सिख परिवार पर जानलेवा हमले में 17 पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
मसवासी। घोसीपुरा गांव में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी सिख परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में स्वार थाना पुलिस ने चार नामजद समेत कुल 17 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
नामजद आरोपियों में असलम उर्फ बूचा, अफजाल, शाहील गांधी, अज्जू हैं, जबकि 13 लोग अज्ञात हैं। नामजद आरोपियों में से पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग की गई कार को भी बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मंगलवार दोपहर, उत्तराखंड निवासी परिवार रुद्रपुर जा रहा था। दोपहर डेढ़ बजे जब उनकी कार घोसीपुरा गांव के पास पहुंची, तभी स्विफ्ट कार में सवार घोसीपुरा निवासी अफजाल और असलम उर्फ बूचा ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
सिख परिवार का आरोप है कि आपसी कहासुनी के बाद अफजाल ने जानबूझकर उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार रुकने पर जब सिख परिवार ने विरोध जताया, तो अफजाल ने अपनी कार से तमंचा निकालकर उनकी ओर तान दिया।
सिख परिवार के बेटे और बेटी जैसे ही कार से बाहर निकले, दोनों हमलावर उन पर टूट पड़े। कुछ ही देर में लगभग 15 अन्य लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और असलहों के साथ मौके पर आ गए थे। फिर सिख परिवार पर हमला कर दिया था।
हमलावरों ने सिख परिवार की किशोरी को बाल पकड़कर खींचा था और अपशब्द कहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी को उठाकर ले जाने की भी कोशिश की, गनीमत रही कि आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग गए थे।
आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने सिख परिवार के मुखिया की पगड़ी उछाल दी, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हमले में पीड़ित सिख परिवार को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि शोर-शराबा सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिवार को हमलावरों से बचाया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि हमले के बाद जाते-जाते आरोपी असलम उर्फ बूचा, अफजाल, शाहील गांधी और अज्जू तमंचा लहराते हुए धमकी देकर गए थे कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह लोग घर में घुसकर जान से मार देंगे।