फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गंदगी से निजात को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का उपयोग करें लोग

गंदगी से निजात को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का उपयोग करें लोग

Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से निजात को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का उपयोग करें लोग

विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सिर्फ क्षेत्र के लोग ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी गंदगी से निजात पाने के लिए शौचालयों का उपयोग करें। निकायों के साथ ही ग्राम पंचायतों की ओर से जनजागरूकता के लिए 19 नवंबर तक अभियान चलाया जाए, जिससे लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और स्वच्छता लाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि इन दस दिवसीय बिंदुवार कार्यक्रमों के उद्देश्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, एएनएम, आशा सहित स्वच्छता अभियान से जुडे़ अन्य अधिकारी इस दौरान सक्रिय रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गांव एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर गठित निगरानी समिति को सक्रिय करने तथा प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच से सुबह सात बजे के मध्य खुले में शौच जाने वाले लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त 19 नवंबर को प्रत्येक गांव एवं वार्ड में गौरव दिवस मनाया जाएगा। साथ ही 13 से 19 नवंबर के मध्य प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छता के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए आधे घंटे की अतिरिक्त क्लास भी दी जाएगी। बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधियों के सहभागिता एवं सहयोग भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों का विकास खंड एवं जनपद मुख्यालय पर स्वच्छता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed