{"_id":"59e6266e4f1c1b60678b6259","slug":"161508255342-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गानवीं से होगा चुनाव का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गानवीं से होगा चुनाव का प्रचार
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने गानवीं में सब जोनल कार्यालय खोला है। भाजपा मंडल रामपुर के उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें 15/20 क्षेत्र के लिए बूथ स्तर की प्रचार कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 15/20 क्षेत्र की छह पंचायतों के लिए प्रचार प्रसार इसी कार्यालय से किया जाएगा।
उपाध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व उप प्रधान राजेश मेहता ने बताया कि कांग्रेस के शासन में 15/20 क्षेत्र की अनदेखी हुई है। यहां पर पांच सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों की खस्ता हालत रही है। स्टाफ न होने से कई जगह स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हुए हैं। इस दौरान अशोक कुमार, जबर सिंह परमार, अश्वनी कुमार, संतोष कुमार, दलीप निल्टू, गोपाल सिंह बंसल, दिनेश कुमार, कृष्ण सिंह, प्रेम प्रकाश, योग राज और हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।