{"_id":"59b01b0c4f1c1bf47f8b4615","slug":"161504713484-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सराहन पंचायत सबसे स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सराहन पंचायत सबसे स्वच्छ
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड की सराहन पंचायत को जिला स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम पुरस्कार मिला। जिला और राज्य स्तर पर सराहन पंचायत चौथी बार सम्मानित हो चुकी है। नई पंचायत के कार्यकाल में यह जिला स्तर पर पहला पुरस्कार है।
जिला शिमला की 362 पंचायतों में रामपुर खंड की सराहन पंचायत को महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया। इस पुरस्कार को सराहन पंचायत की प्रधान लीला मिल्लर ने प्राप्त किया। पहले ब्लॉक स्तर पर यहां की 31 पंचायतों में से सराहन पंचायत का चयन किया गया। इसके बाद जिला स्तर पर चयनित पंचायतों का फिर से मूल्यांकन किया गया। इससे पहले पंचायत को पहली बार वर्ष 2011 में निर्मल पुरस्कार से नवाजा गया था, जिसमें पंचायत के तहत सभी गांव खुला शौच मुक्त, सभी गांव में कूड़ेदान और सफाई की व्यवस्था मुख्य रही। वर्ष 2012 में पंचायत को अटल आदर्श पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार पंचायत को हर क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए मिला है। पंचायत प्रधान सराहन लीला मिल्लर ने कहा कि पंचायत के लिए यह चौथा पुरस्कार है। पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।