{"_id":"59ac4c024f1c1be3278b4f28","slug":"161504463874-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विडबंना: गुरु के सम्मान को खुद गुरुओं को आना पड़ा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विडबंना: गुरु के सम्मान को खुद गुरुओं को आना पड़ा आगे
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक संगठन कराएंगे पांच साल से बंद शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
रामपुर। गुरु के सम्मान को गुरुओं को ही आगे आना पड़ रहा है। भविष्य निर्माण कर रहे गुरु के शिक्षक दिवस पर सम्मान के लिए भी विभाग के पास बजट नहीं है। पांच साल से बंद शिक्षक सम्मान समारोह को इस बार शिक्षक संगठन अपने खर्च से करा रहे हैं। इसके लिए विभागीय मंजूरी मिल चुकी है। सम्मान पाने वाले शिक्षकों का चयन बीएसए द्वारा किया जाएगा।
शिक्षक दिवस पर जिले के श्रेष्ठ परिषदीय शिक्षकों को सम्मानित किया जाता था। लेकिन, करीब पांच साल से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विभाग के पास बजट न होने का हवाला देते हुए नहीं किया जा रहा है। शिक्षक जो कि आने वाले कल का निर्माण कर रहे हैं, बच्चों में शिक्षा की ज्योति जाग्रत कर उन्हें हुनरमंद बना रहे हैं। ऐसे में उनके लिए साल में एक बार शिक्षक दिवस पर मनाए जाने वाले सम्मान समारोह के लिए भी खुद उन्हें ही आगे आना पड़ रहा है। साल 2012 से बंद शिक्षक सम्मान समारोह को इस बार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ्ज्ञ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व अन्य शिक्षक संगठनों से सामूहिक रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। सम्मान समारोह में होने वाल खर्च यह सब शिक्षक संगठन करेंगे। जिसे विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। सम्मान समारोह में 115 रिटायर शिक्षकों के साथ ही 100 कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक के सभागार में शिक्षक दिवस यानि 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।