{"_id":"5d0e779a8ebc3e67cc6d5997","slug":"156122919411-rampur-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र को चालू किया जाए: जयाप्रदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र को चालू किया जाए: जयाप्रदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पूर्व सांसद जयाप्रदा ने गरीब लड़कियों को कारचोब, जरी व पेचवर्क सहित अन्य हस्तशिल्प कार्य सिखाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र को चालू कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को लिखा पत्र में कहा है पहाड़ी गेट के पास हस्तशिल्प सामान्य सुविधा एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। जो कि रामपुर के दस्तकारों का देश विदेश में नाम रोशन करने तथा हजारों गरीब लड़कियों को कारचोब, जरी और पेचवर्क आदि अन्य हस्तशिल्प कार्य सिखाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। दुर्भाग्यवश कई वर्ष से राजनीतिक कारणों से हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र को जानबूझकर बंद करवा दिया गया था, और इस केंद्र के चारो नगर पालिका द्वारा कूढ़े के ढेर लगा दिये गए हैं। जिससे रामपुर की हजारो गरीब लड़कियो को इसका लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। मौजूदा सरकार द्वारा हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र को चालू कराने के लिए उद्योग विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिसमें केंद्र से संबंधित उपकरणो की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। लिहाजा जनहित में इसे शीघ्र चालू किया जाए।