{"_id":"5cfaaa92bdec22075d23b3d2","slug":"155993153219390-rampur-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"390 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
390 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार हुए। 53 स्कूलों के लिए 390 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। 25 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहे। इस दौरान बीएसए दफ्तर में शिक्षक शिक्षिकाओं की भीड़ रही।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 53 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पिछले दिनों परीक्षा हुई थी, जिसके बाद शिक्षकों की तैनाती के लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए गए। दफ्तर में पूरे दिन शिक्षकों का मेला लगा रहा। साक्षात्कार के लिए गठित पैनल में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अंग्रेजी प्रवक्ता विनिता सिंह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या नीलम रानी टम्टा, खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नियुक्त अंग्रेजी प्रवक्ता भीकम सिंह को शामिल किया गया। इसके लिए सुबह से ही शिक्षक शिक्षिकाओं का दफ्तर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। सुबह दस बजे साक्षात्कार शुरु हुए। सबसे पहले आठ जूनियर हाईस्कूल के लिए शिक्षकों के साक्षात्कार हुए, जबकि इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के साक्षात्कार हुए। शाम को चार बजे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चली। इस बीच 390 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। 25 शिक्षक शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहीं।