{"_id":"5cfaa9cdbdec220709711414","slug":"15599313354-rampur-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल बैंकिंग अपनाकर किसान धोखाधड़ी से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल बैंकिंग अपनाकर किसान धोखाधड़ी से बचें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी आचार्य सागर विकास ने कहा है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए किसान डिजिटल बैंकिंग अपनाएं। उन्होंने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की दनियापुर-शंकरपुर शाखा अन्तर्गत ग्राम खजुरिया में आयोजित शिविर में किसानों से रूबरू होकर वित्तीय साक्षरता के लाभ बताये।भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी आचार्य सागर विकास ने कहा कि फोन कर बैंक खाते का विवरण मांगने वालों से होशियार रहें, क्योंकि आरबीआई या कोई भी बैंक ग्राहक से इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगता है। जागरूकता से ही धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत किसानों को जागरूक किये जाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अशोक वर्मा ने कहा कि किसान बैंक एटीएम का प्रयोग करें ताकि धन निकासी में आसानी रहे। उन्होंने कहा कि एटीएम का पासवर्ड किसी से शेयर न करें। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ उठाएं।शाखा प्रबंधक एसके मेहरा ने लोन के खातों को समयानुसार नियमित रखने पर जोर दिया। ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रवक्ता काशिफ खां ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी प्रभात पाण्डेय ने किया। इस मौके पर एफओ अमित कुमार चौरसिया, हिमांशु चंद्रा,छत्रपाल यादव, हीरालाल, प्रधान सुखदेव यादव, कुंवरसैन, बब्लू खां, भूरा मेट, शरीफ उल्ला खां, महेश यादव, नन्हें नेता सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।