{"_id":"5cfaa9c4bdec22078775d340","slug":"155993132519-rampur-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में नहीं किया जा रहा नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में नहीं किया जा रहा नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार शहर के 35 उचित दर राशन वितरण दुकानों के भंडारण का अधिकारियों द्वारा औचक रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी जगह पर्याप्त स्टॉक मिला। तमाम दुकानों पर वितरण एवं स्टॉक मानकों के अनुरूप नहीं मिला। वितरण प्रणाली में भी तमाम खामियां मिलीं।
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश बहादुर गुप्ता सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तमाम कमियां मिलीं। उन्होंने गोदाम व तेल का डिपो देखा, जहां नियमों के अनुरूप रख रखाव होता नहीं मिला। अन्य अफसरों के सत्यापन में प्रमुख रूप से यह पाया गया कि विभागीय नियमों के अनुसार अभिलेखों का सही रखरखाव राशन वितरकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। साथ ही स्टॉक का स्थलीय सत्यापन एवं वितरण के दौरान निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छिपियान स्थित राशन वितरण दुकान के स्टाफ का सत्यापन किया गया, जिसमें वितरक द्वारा 111 अनाज के कट्टे घर पर रखे जाने की पुष्टि की गई। इसके अलावा सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा भी संबंधित तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न राशन वितरण दुकानों के स्टॉक का सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने सत्यापन में लगाए गए अधिकारियों को स्पष्ट सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं तथा कहा कि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित न करने वाले राशन वितरकों एवं पूर्ति विभाग स्तर से लापरवाही चिन्हित होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।