{"_id":"5cfaa9c1bdec22070063552c","slug":"1559931322540-rampur-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद 40 पहुंचा पारा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद 40 पहुंचा पारा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। गुरुवार रात बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही एक बार फिर तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पूर्व में पहाड़ों पर भी बारिश के बाद दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट रहती थी। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ और गुरुवार रात में बारिश से लुढ़का तापमान शुक्रवार को ही 40 पर पहुंच गया।
भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। आसमान से बरस रही आग में 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहे पारे के बीच बढ़ रही उमस के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गुरुवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी-बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन, यह रात शुक्रवार को दिन निकलने के साथ ही समाप्त हो गई।
शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ लगातार पारा चढ़ता गया और दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में आंधी की आशंका जताई है लेकिन, इसके साथ ही भीषण गर्मी का भी पूर्वानुमान है। सूरज की तेजी आने वाले तीन-चार दिनों में तेजी से बढ़ेगी और पारा सोमवार-मंगलवार तक यानि दो दिन में ही बढ़कर 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। यानि की आने वाले दिन लोगों के लिए और भी अधिक मुसीबत भरे हो सकते हैं।