{"_id":"5cfaa8d0bdec22076402a364","slug":"155993108213-rampur-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में स्टॉल लगाकर देंगे योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में स्टॉल लगाकर देंगे योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजनता की शिकायतों के निस्तारण एवं शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
कृृषि, उद्यान, सहकारिता, जलनिगम, बेसिक शिक्षा, आईसीडीएस, नलकूप एवं विद्युत विभाग के अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपने विभागीय स्टॉल लगाकर संचालित योजनाओं से आमजनता को जागरूक कराएंगे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी सुनिश्चित कराएंगे। चिकित्सीय सुविधा एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने के सम्बन्ध में भी उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सकों की तैनाती करके ओपीडी का संचालन करते हुए मरीजों को यथाआवश्यक चिकित्सीय सेवा मुहैया कराएंगे। साथ ही इस दौरान दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को निर्धारित समय के बाद भी अनिवार्य रूप से प्रमाण-पत्र जारी करने की कार्रवाई उसी दिवस में पूर्ण हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण एवं गुणवत्ता का परीक्षण सम्बन्धित उपजिलाधिकारी करें तथा इस दौरान लेखपाल, अमीन, पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थित नहीं होनी चाहिए। ताकि, शिकायतकर्ता की शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।