फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सजा कीर्तन दरबार

श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सजा कीर्तन दरबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सजा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
रामपुर। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत निहाल किया। इसके साथ ही पाठ नितनेम, श्री सुखमनी साहिब पाठ, आनंद साहिब जी के पाठ के साथ ही अरदास हुई। वहीं सिंह सेवक जत्था के सदस्यों ने छबील लगाकर शर्बत का वितरण किया।
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में सुबह साध संगत की ओर से पाठ नितनेम हुआ। इसके बाद श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ और पहली अरदास हुई। कीर्तन आसां जी की वार के बाद नाम सिमरन जत्थे द्वारा कीर्तन और समाप्ति श्री सहज पाठ साहिब जी हुआ। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे आनंद साहिब जी के पाठ के उपरांत अरदास हुई। शाम को सात बजे रहिरास साहिब जी के उपरांत पहली अरदास हुई। कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई सतविंदर सिंह ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद ज्ञानी हरपाल सिंह ने गुरवाणी विचार कथा कही। रात तक चले कार्यक्रम में करीब 11 बजे अरदास हुई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, हरबंस सिंह, ओमप्रकाश सेठी, रघुवीर सिंह उप्पल, निहाल सिंह, हरपाल सिंह, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सिंह सेवक जत्था कार्यालय गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने शिविर लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह खुराना, त्रिलोचन सिंह, सुरेंद्र सिंह दारा, रविंदर सिंह टोनी, इंद्रमोहन, महेंद्र सिंह गोल्डी, राधेश्याम अरोड़ा, पपिन्दर सिंह, मनजीत सिंह, सुरवीर सिंह, हरमिंदर सिंह टीटू, अमरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, सतपाल सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed