{"_id":"5ce98ae7bdec22076c4edc9c","slug":"155880936815-rampur-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला मजिस्ट्रेट आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों तथा अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 मई को होगी। परीक्षा दो पालियों होगी। इसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक, जबकि दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों को जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
प्रथम पाली में राजकीय मुर्तजा इण्टर कालेज रामपुर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार कुन्दन सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार गुप्ता, राजकीय पालीटेक्निक में महेन्द्र बहादुर तहसीलदार बिलासपुर, राकेश कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर तथा राजकीय रजा इण्टर कालेज में गोपाल कृृष्ण मिश्रा नायब तहसीलदार सदर एवं राकेश कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर तथा द्वितीय पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक में राजेश शर्मा नायब तहसीलदार शाहबाद एवं राकेश कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभावी धारा 144 के प्रतिबन्धों का समस्त मजिस्ट्रेट अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे तथा परीक्षा केन्द्र से दो सौ मीटर की परिधि में कोई भीड़ एकत्रित नहीं होने देंगे। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों के आस-पास की समस्त फोटो स्टेट व साईबर कैफे की दुकानें बन्द रखना सुनिश्चित कराएंगे। परीक्षा केन्द्र में किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, टेबलेट, कैलकुलेटर की सुविधा वाली घड़ी, पाठ्य सामग्री, स्लाइड एवं मुद्रित अथवा लिखित सामग्री के प्रवेश को पूर्णतय: प्रतिबन्धित किया जाना सुनिश्चित कराएंगे। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के शस्त्रादि लेकर परीक्षा स्थल की परिधि में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा इसका उल्लघंन करने कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी।