पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
रामपुर। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी तापमान में मामूली गिरावट हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस कम था। लेकिन, सुबह से ही धूप की तेजी के कारण लोग बेहाल रहे।
इस सप्ताह सोमवार से ही आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया था। बृहस्पतिवार तक लगातार तापमान बढ़ते-बढ़ते 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पारे के 40 पार पहुंचते ही लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोग बारिश की दुआ करने लगे। बृहस्पतिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद शुक्रवार को धूल भरी हवा और बादलों की लुकाछिपी के कारण तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। इसके बाद शनिवार को भी अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन, शनिवार को सुबह से ही धूप की तेजी के कारण लोग बेहाल रहे। तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोग बारिश की दुआ कर रहे हैं।