{"_id":"59ada6014f1c1b0f278b520f","slug":"151504552449-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग- डब्ल्यूसी राइट के स्टेचू और नवाब गेट की फैंसी सीढ़ियों के बाद एक और चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैग- डब्ल्यूसी राइट के स्टेचू और नवाब गेट की फैंसी सीढ़ियों के बाद एक और चोरी
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूसी राइट के स्टेचू और नवाब गेट की फैंसी सीढ़ियों के बाद एक और चोरी
जौहर विवि कैसे पहुंचे रामपुर क्लब में लगे शेर?
रामपुर।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने एसपी को तहरीर देकर रियासत कालीन रामपुर क्लब में लगे दो शेर के स्टैचू चोरी करके जौहर विश्वविद्यालय पहुंचाए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कहा है कि यह शेर रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के बनवाए क्लब में लगे थे। यह किसी ने चोरी करके वहां पहुंचाए हैं। एसपी ने इस मामले मेंजांच शुरू करा दी है। उन्होंने क्लब में लगे शेर और यूनिवर्सिटी में लगे शेरों की तस्वीर भी सौंपी हैं।
बता दें कि सपा के पिछले शासन काल में रामपुर किले का निर्माण कराने वाले यूरोप के जाने माने आर्किटेक्ट डब्लू सी राइट की आदमकद प्रतिमा और नवाब गेट पर लगी फैंसी सीढ़ियां जोकि यूरोपीय कला शैली की थीं चोरी होने का मामला सुर्खियों में रहा था। इसी प्रकार का एक और मामला सामने आया है। अब रियासत कालीन रामपुर क्लब के बाहर लगे शेरों के स्टेचू पूर्व मंत्री आजम खां की शिक्षण संस्था जौहर विश्वविद्यालय में लगे दिखे हैं। 15 अगस्त को विश्वविद्यालय में हुए एक कार्यक्रम में इस स्टेचू के पास आजम खां खुद खड़े दिख रहे हैं। नवाब खानदान के वारिस पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को तहरीर सौंपी है, जिसमें रामपुर क्लब के वे फोटो सौंपे हैं जिसमें वही शेर क्लब के बाहर लगे हुए हैं और विश्वविद्यालय में लगे शेर की भी फोटो सौंपी है। तहरीर में कहा है कि सरकारी संपत्ति हो चुके शेरों के स्टेचू चोरी कर जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। नवेद मियां की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक ने जांच शुरू करा दी है। उल्लेखनीय है कि आजम खां ने सपा शासन में मंत्री रहते हुए रामपुर क्लब की पुरानी इमारत को तुड़वाकर वहां गेस्ट हाउस का निर्माण शुरू करा दिया था। लिहाजा उन शेरों के स्टेचू कहां गए इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।