फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खेलों में संवार रहे कई छात्रों का भविष्य

खेलों में संवार रहे कई छात्रों का भविष्य

Sun, 03 Sep 2017 09:35 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खेलों में संवार रहे कई छात्रों का भविष्य
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में शारीरिक शिक्षक हरि चौहान को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षक संघ ने उन्हें बधाई दी है। संघ के सदस्यों ने कहा कि उनकी लगन और मेहनत का नतीजा है कि उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया। चौहान के नाम खेल क्षेत्र की उपलब्धियां हैं। वर्ष 1986 से उन्होंने पटैना स्कूल से बतौर जेबीटी शिक्षक सेवाएं शुरू की थी। वर्ष 1995 में सराहन स्कूल से बतौर शारीरिक शिक्षक अपनी सेवाएं देना शुरू किया। तब से लेकर अब तक वे कई खिलाड़ियों का भविष्य संवार चुके हैं।

शारीरिक शिक्षक हरि चौहान से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी नीमा लामा, विजय, राजकुमार, मनीश राज्य और राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके है। इन उपलब्धियों के लिए वर्ष 2012 से 2017 तक कई बार उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई स्कूलों में आयोजित सेमिनार में बतौर रिसोर्स पर्ससन भी भाग ले चुके है। उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र में हॉकी, फुटबाल और बास्केटबाल आदि खेलों में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय नेगी, शारीरिक शिक्षक संघ रामपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, रतन गुप्ता, सराहन के प्रधान यशवीर चौहान, धीरेंद्र चौहान, ननखड़ी के प्रधान रमेश भारद्वाज, कुमारसैन के तारा चंद, श्याम ठाकुर, बहादुर सिंह भलूनी, रूपेश्वर भारद्वाज, टीसी सरकैक, पृथ्वी नारटा, यशपाल पांटा, प्रताप जष्टा, जगत जोगटा, चंद्र बदरेल, सुभाष रांझा, सुधीर रोहटा, विशेषर भलैक, वीर सिंह, प्रीतम ठाकुर, सतीश चौहान, अनिल वर्मा, टाशी पालमो, चेतन शर्मा, रविंद्र नेगी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed