फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   15 new cases of corona

कोरोना के 15 नए मामले सामने आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
15 new cases of corona
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 81 हो गई है। जो इस साल का उच्चतम स्तर है। सात मार्च को जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या मात्र एक थी।
विज्ञापन

होली के बाद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। मार्च माह के पहले सप्ताह में कोरोना के मामले में जिले में न्यूनतम स्तर पर रह गया था, जिसमें अचानक से तेजी आई है। शनिवार को जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। 31 मार्च को आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपलों में से शेष बचे 70 सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई, जिसमें सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि एंटीजन टेस्ट में हुई है। ट्रूनेट की जांच में दो लोगों में निजी लैब की जांच में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर तीन को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 81 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के इस्तेमाल का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed