फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बौं में नहीं होगा अब पेयजल संकट

बौं में नहीं होगा अब पेयजल संकट

Mon, 05 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बौं में नहीं होगा अब पेयजल संकट
जुब्बल।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि 60 सड़क परियोजनाओं के लिए 240 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साढे़ चार साल के इस कार्यकाल में सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये अन्य विकास कार्य पर खर्च किए हैं। रोहित ठाकुर ने शिल्ली-पराली, देवरी खनेटी प्रवास के दौरान जनसभा को संबोधित किया।

रोहित ने 64 लाख 59 हजार की लागत से बनने वाली हरिजन बस्ती बौं उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इससे लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेवघाटी, कांगी, नकसेटली, अलांवग सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने जाशला, रेयोग चोल बदरूनी, चांदनी चैक, खनेटी बौं में लोगों की समस्याओं को सुना। रोहित ठाकुर ने कहा कि जाशला सड़क के लिए तीन करोड़ 61 लाख रुपये, रेयो घाटी सड़क के लिए दो करोड़ 90 लाख, पराली बदरोनी सड़क के लिए दो करोड़ 50 लाख रुपये तथा कोटखाई-देवरी-खनेटी टिक्कर सड़क के लिए नौ करोड़ छह लाख रुपये की राशि केंद्रीय सड़क फंड के तहत स्वीकृत किए हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 104 योजनाओं पर 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। सरकार ने इस कार्यकाल में जुब्बल-कोटखाई में नौ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं। इस दौरान कांग्रेस के जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष विक्रम कंवर, विक्रांत शर्मा, मिल्कफेड के निदेशक मंडल सदस्य कामेश्वर सोफरा, गुमान सिंह, अंबिका धर्मैक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed