{"_id":"593436744f1c1b4e578b457e","slug":"14965940491-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोफदा स्कूल में छह अध्यापक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोफदा स्कूल में छह अध्यापक नहीं
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में कई माह से छह अध्यापकों सहित स्टाफ के नौ पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने में सरकार और शिक्षा विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग की है। एसएमसी प्रधान बालक राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी खाली पद भरने की मांग उठी। स्कूल में वाणिज्य, इतिहास प्रवक्ता, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, शास्त्री, पीईटी, सुपरिंटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद रिक्त पड़े हैं। इस दौरान दोफदा पंचायत उप प्रधान प्यारे लाल, पंचायत सदस्य, एसएमसी के सदस्य और अध्यापक मौजूद रहे।