फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, 3 घायल

बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, 3 घायल

Wed, 06 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, 3 घायल
दो बाइक की टक्कर में होमगार्ड की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। आसफपुर मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के गांव खंदेली गांव निवासी होमगार्ड जोराबर सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी उर्मिला व बेटे वीर सिंह के साथ बदायूं के गांव मई बसई से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान खंजीपुरा गांव के निकट रात करीब 9 बजे उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक बाइक से हो गई। हादसे में होमगार्ड जोराबर सिंह, उर्मिला व वीर सिंह और दूसरी बाइक पर सवार बदायूं जिले के थाना फेजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस से शाहबाद सीएचसी लाया गया। जहां पर जोराबार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जोराबर की मौत होने से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed