फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1400 plant will planted in each villages

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1400 पौधे लगाने के साथ ही 225 गूलों का होगा निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
1400 plant will planted in each villages
रामपुर। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानों को जल संरक्षण के लिए तालाब खुदवाने के साथ ही 225 गूलों का निर्माण भी कराना होगा। इसके अलावा गांवों में कम से कम 1400 पौधे लगाने होंगे। इससे जहां बरसात के पानी को संरक्षित किया जा सकेगा, वहीं गांव का काम, गांव के हाथ अवधारणा भी पूर्ण होगी। इस बाबत जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर अपील की है।
विज्ञापन

रामपुर की बात की जाए तो भूगर्भ जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। जिले के छह विकास खंडों में से चार विकास खंड डार्क जोन में हैं। यह हाल सिर्फ रामपुर का ही नहीं, बल्कि प्रदेश के दूसरे जिलों का भी है। ऐसे में सरकार की ओर से जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत नवनिर्वावित प्रधानों की शपथ होने के साथ ही इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है। इसके तहत 30 नवंबर तक कैच द रेन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल संरक्षण के लिए गांवों में तालाबों एवं प्राकृतिक जल स्त्रोतों को पुर्नजीवित किया जाएगा। इसके तहत रामपुर में 1208 तालाबों का पुनरोद्धार होना है। ये तालाब चिह्नित भी कर लिए गए हैं। अब इन तालाबों से अतिक्रमण हटाने के बाद इनका सुंदरीकरण किया जाएगा, ताकि बारिश का पानी तालाबों में संरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1400 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही 225 गूूलों का निर्माण होगा। यह काम मनरेगा कन्वर्जेन्स के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गांव के प्रधानों को पत्र लिखकर सरकार की मंशा को पुरजोर तरीके से स्थापित करने के अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed