फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1400 liters wine recovered

कैंटर से 14 सौ लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 13 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /टांडा/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /टांडा/रामपुर Updated Sat, 13 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
1400 liters wine recovered
टांडा में पकड़ी गई अवैध शराब के साथ आरोपीऔर पुलिस टीम।

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने कैंटर में ड्रमों में लदी 14 सौ लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को सुबह करीब सादे नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव ढक्का नगलिया निवासी, मुंसफ अली और मुरादाबाद निवासी महेंद्र ग्राम ढक्का नगलिया निवासी असलम के घर के सामने कच्ची शराब बना रहे हैं। सूचना मिलने पर दरोगा पंकज चौधरी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही असलम तथा महेंद्र भाग निकले जबकि उसके साथी मुंसफ को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने मौके से असलम के घर के सामने खड़े कैंटर से 1400 सौ लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए सामान बरामद किया। पकडे़ गए आरोपी मुन्सफ अली ने बताया कि उन्होंने केमिकल लाने के लिए गाड़ी में तेल के टैंक के साथ ही 450 लीटर का एक और टैंक बनवा रखा था जिसमें वे अवैध तरीके से केमिकल को भर कर लाते हैं और उसे नकली शराब बना कर मार्केट में बेच देते है। प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अवैध शराब का बड़ा कारोबारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed