फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   14.6 mm of rain in Rampur, cloudy weather expected for next five days

रामपुर में हुई 14.6 मिलीमीटर बारिश, अगले पांच दिन बादल छाए रहने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
14.6 mm of rain in Rampur, cloudy weather expected for next five days
रामपुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को ठीक नहीं रहा। दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। वहीं, पिछले 24 घंटों में रामपुर में 14.6 मिलीमीटर बारिश हो गई, जो सामान्य से काफी अधिक है। जबकि, आगामी पांच दिनों तक बादल छाए रहने के आसार हैं। बारिश का असर फसलों पर भी नजर आ रहा है। हवा की वजह से सरसों की फसल खेतों में ही गिर गई है। मटर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। शहर में कई मोहल्लों में बारिश से जलभराव हो गया। नई कालोनियों की कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। वहीं, बारिश और सर्द हवा के चलते ठिठुरन भी अधिक हो गई है। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गुरुवार से बदला मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदला हुआ रहा। आसमान में काले काले बादल छाए रहे। दूसरे दिन भी बूंदाबांदी होती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। ज्वालानगर में विकास नगर, विष्णु विहार की कई गलियों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा शाहबाद गेट, पुराना गंज, पीला तालाब, सर्राफा बाजार आदि इलाकों में भी सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। जौहर अली रोड के किनारे भी जलभराव की स्थिति रही। वहीं, बारिश की प्रभाव फसलों पर नजर आया है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हवा की वजह से खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल गिर गई जो बारिश के पानी में डूब गईं। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बारिश से सरसों और मटर की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अब बारिश के आसार नहीं है लेकिन, शुक्रवार के बाद शनिवार, रविवार, सोमवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक ही रहने की संभावना जताई जा रही है। जिससे आने वाले दिन सर्द और गलन भरे रह सकते हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गलियों में भरा पानी, कच्ची सड़कों पर कीचड़
रामपुर। बारिश की वजह से शहर की गलियों में पानी भर गया है। यहां तक कि मोहम्मद अली जौहर रोड के किनारे भी पानी भर गया। इसके अलावा ज्वालानगर के विकास नगर, बिलासपुर गेट की नई बस्ती कालोनी, डूंगरपुर की कालोनियां की गलियों में जलभराव हो गया। नई कालोनियों में बारिश की वजह से कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें हुईं।

नहीं हो रही नाले नालियों की साफ सफाई
रामपुर। शहर में नगर पालिका की ओर से नाले नालियों की साफ-सफाई में ढिलाई बरती जा रही है। यही कारण है, जो शहर की गलियों के साथ ही मुख्य मार्गों तक पर पानी जमा हो गया है। ऐसे में जलभराव होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि नगर पालिका की टीमें लगातार काम में लगी हुई हैं। जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां जलभराव की समस्या दूर की जा रही है। कई जगह पंप लगाकर बारिश का पानी निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed