फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1385 applicant left tet

1385 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
1385 applicant left tet
रामपुर। रविवार को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में 1385 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार संपन्न कराई गई। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक एजूूकेशन बोर्ड द्वारा रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। पहली पाली में टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा थी। जिसके लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग टीईटी परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की प्राथमिक स्तर टीईटी में 8437 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 7644 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 793 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक टीईटी में 5199 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 4607 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 592 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 13636 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 12251 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दोनों पालियों में 1385 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दोपहर 2.30 बजे से शुरु हुई। करीब एक घंटे पहले से ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा केद्रों पर पहुंचना शुरु कर दिया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मास्क के बगैर किसी भी अभ्यर्थी , कर्मचारी व अफसर को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। गेट पर प्रत्येक अभ्यर्थी के हाथों को सैनिटाइज कराया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। जो अभ्यर्थी मास्क पहनकर नहीं गए थे, ऐसे अभ्यर्थियों को मास्क दिए गए। प्रत्येक कक्ष में सैनिटाइजर रखा हुआ था। अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed