फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   137 pradhan taken oath

137 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
137 pradhan taken oath
रामपुर। जिले में बुधवार को 137 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह वर्चुअली संपन्न हुआ। इससे पहले 334 ग्राम प्रधान मंगलवार को शपथ ले चुके हैं। 209 ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण अभी शपथ नहीं लेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अभी तक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके थे। शासन के निर्देशों पर मंगलवार व बुधवार को शेड्यूल के अनुसार वर्चुअली ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण होनी थी। इसके तहत मंगलवार को सभी ब्लॉकों में वर्चुअली नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण हुआ।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि जिले में 680 ग्राम पंचायतों में से 471 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हुआ था, जबकि 209 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन न होने के कारण कोरम पूरा न हो सका। लिहाजा जिले में 471 ग्राम प्रधानों को शपथ लेनी थी। जिसमें मंगलवार को 334 ग्राम प्रधानों ने वर्चुअली शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष पूर्ण कोरम वाली 137 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। इस दौरान ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव संबंधित पंचायत घर पर कुछ सदस्यों के साथ मौजूद रहे। जबकि शेष ग्राम पंचायत सदस्य घरों से ही वर्चुअली शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इस दौरान सभी बीडीओ वर्चुअली जुड़े और शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed