{"_id":"59e23d354f1c1b97678b5bc4","slug":"131507999029-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
युवा कांग्रेस ने रामपुर से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। रामपुर में शनिवार को आयोजित युवा कांग्रेस के सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ वीरभद्र सिंह को सातवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शिमला लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय ठाकुर मौजूद रहे।
विधायक नंदलाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों को कांग्रेस कार्यकाल में सड़कों से जोड़ा गया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने कहा कि सभी युवा संगठित होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कार्य करें। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कई वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती के लिए आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा, महासचिव जेएल डमालू, प्रदेश कांग्रेस सचिव सीपी नेगी, नप उपाध्यक्ष दीपक सूद, शिमला लोक सभा युकां महासचिव अंकुर शर्मा, किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी, युकां रामपुर उपाध्यक्ष सोनू भलूनी, शहरी युकां अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, ब्लॉक सचिव प्रिंस शर्मा, सेवादल संगठक पंकज बराड़, बीडीसी उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी, पार्षद बृजेश गोयल, त्रिलोक भलूनी, हर्ष शर्मा, जतिन मेहता, विशाल मेहता, अशोक नेगी, कंपा ठाकुर, किरण मेहता, पवना कुमारी, पदमा कुमारी, अनिरुद्ध बिष्ट, डॉ. केदार, पवन चौहान, देशरतन, ललित मोहन, ललित, कुलदीप नेगी, संतोष कायथ, देव ठाकुर, पूर्णिमा महाजन, डीडी कश्यप, राजेश लारजू, रमेश मेहता, साहिब सिंह मेहता, सतीश शर्मा, लाल चंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।