{"_id":"5ea46ecb8ebc3e909664fb22","slug":"129-labour-isolate-in-rampur-rampur-news-mbd3472247170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से रामपुर आए 129 मजदूर आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से रामपुर आए 129 मजदूर आइसोलेट
विज्ञापन
रामपुर। हरियाणा से 129 मजदूर रामपुर आ गए हैं। इन मजदूूरों को संबंधित तहसील के आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया, जबकि सदर क्षेत्र के मजदूरों को राजकीय आश्रम पद्घति में रखा गया। यहां 14 दिन रहने के बाद मजदूरों को अपने घर भेज दिया जाएगा। वहीं, आइसोलेशन सेंटर में मजदूरों की देखरेख सहित सभी सुविधाएं की गई हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में जो जहां है, वह वहां ही फंसा हुआ है। लिहाजा, प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे ऐसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लाना शुरु कर दिया, जिनका क्वारंटाइन का समय पूरा हो गया है। इसी के तहत हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक आदि जिलों से मजदूूरों को लाया गया। रामपुर के 129 मजदूरों को लाया गया है, जिसमें 16 मजदूर तहसील सदर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, स्वार, टांडा क्षेत्र के भी तमाम लोग हैं। नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश बहादुर गुप्ता ने बताया कि सभी मजदूरों को संबंधित तहसीलों के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। इसमें तहसील सदर के निवासियों को राजकीय आश्रम पद्घति इंटर कालेज में रखा गया है। संबंधित सेंटरों पर मजदूरों की सुविधाओं के सभी इंतजाम किए गए हैं। वहां उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि अभी और मजदूर भी रामपुर आएंगे।