{"_id":"6125448e8ebc3e14f15e3a38","slug":"12582-candidates-gave-preliminary-qualifying-examination-rampur-news-mbd400293067","type":"story","status":"publish","title_hn":"12582 अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12582 अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में दोनों पालियों में 12582 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि, दोनों पालियों में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करने हुए कराई गई।
सोमवार को जिलेभर में 17 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। पहली पाली की परीक्षा में 6896 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 6279 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 617 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरु होने से करीब डेढ़ घंटे पहले ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुुंचना शुरु कर दिया था। परीक्षा केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। किसी भी अभ्यर्थी, कर्मचारी अथवा अधिकारी को बगैर मास्क लगाए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। कोविड 19 गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों को एक दिन पहले ही सैनिटाइज किया गया था। सीटिंग प्लान भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर बनाया गया था। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे प्रारंभ हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में भी 6895 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 6303 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 592अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे मजिस्ट्रेट
परीक्षा को सुचितापूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता को नोडल अफसर बनाया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में तीन सचल दल बनाए गए थे। जो निरंतर परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा का जायजा ले रहे थे।