{"_id":"5ba69b68867a557ec524c8dd","slug":"121537645416-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने खुलवाए मंदिर के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने खुलवाए मंदिर के गेट
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। धरना प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन ने पंजाबनगर मंदिर का गेट खुलवा दिया। इससे पहले भड़के ग्रामीणों ने पंजाबनगर-जौलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। बाद में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियाें से बातचीत कर मंदिर का गेट खुलवाया।
चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के पंजाबनगर स्थित दो दशक पुराने मंदिर में पुजारी और मंदिर संचालक के बीच हुए विवाद के बाद संचालक ने मंदिर में ताला डाल दिया था। चार दिन तक इस मंदिर में ताला पड़ा रहा। इससे लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर गेट को नहीं खोला गया तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर ठाकुरद्वारा और आसपास के तमाम लोग मंदिर के पास एकत्र हुए और मंदिर के गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक जब पुलिस का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने पंजाबनगर-जौलपुर रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद काफी देर तक प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण ताले खुलवाए बिना जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर डा. राजेश कुमार और सीओ ओपी आर्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया और फिर मंदिर कमेटी के सदस्यों को बुलवाया। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। इसके बाद गेट का ताला खोल दिया गया। गेट का ताला खुलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान ठाकुरद्वारा के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर मंदिर को फिर से खोल दिया गया है।
---------------------------
मंदिर कमेटी के लोगों से बातचीत की गई है और इसी आधार पर मंदिर के गेट भी खुलवा दिए गए हैं। मंदिर में जो पुजारी हैं वही रहेंगे। शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डा. राजेश कुमार, एसडीएम सदर