{"_id":"5b86ec1542c7924651655505","slug":"121535568917-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह आज रामपुर में, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह आज रामपुर में, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व सपा नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह गुरुवार को रामपुर आ रहे हैं। वह लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के गेस्ट हाउस में आएंगे। उनके रामपुर दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। एसपी के आदेश पर निरीक्षण भवन में तीन इंस्पेक्टर, 10 दरोगा और 20 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है। हालांकि अमर सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।
अमर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर 30 अगस्त को रामपुर आने का ऐलान किया था। उन्होंने लखनऊ में कहा था कि मैं 30 रामपुर आ रहा हूं, आजम खां मेरी कुर्बानी ले लें। इन दिनों अमर सिंह ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आजम खां के एक बयान को लेकर वह उन पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि आजम खां इसको लेकर अपनी सफाई दे चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अमर सिंह और उनकी बेटियों को लेकर कोई बात नहीं कही है। अमर सिंह गुरुवार को रामपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर आजम खां के खिलाफ जुबानी हमला बोल सकते हैं। पुलिस इस बात को लेकर सतर्क है कि कहीं सपा की ओर से कोई विरोध ना हो जाए। हालांकि सपाइयों ने अमर सिंह के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है और कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमर सिंह का रामपुर दौरा राजनीतिक सुर्खियां बटोरेगा। उनके इस दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से बिसात बिछाए जाने की तैयारी से जोड़ देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अमर सिंह आजम खां पर हमला बोलकर भाजपा से नजदीकियां बढ़ना चाहते हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में रामपुर से जयाप्रदा भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक ना तो अमर सिंह से अपने पत्ते खोले हैं और ना ही जयाप्रदा ने।