फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कर्ज माफी को लेकर कंट्रोल रूम बना, कमेटी गठित

कर्ज माफी को लेकर कंट्रोल रूम बना, कमेटी गठित

Tue, 11 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी को लेकर कंट्रोल रूम बना, कमेटी गठित
कर्ज माफी को लेकर कंट्रोल रूम बना, कमेटी गठित
विज्ञापन

रामपुर। सीएम की सख्ती के बाद किसानों के कर्ज माफ करने की कवायद को तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने इसके लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है,जबकि जिला स्तरीय कमेटी भी गठित की गई है। इसस योजना के तहत एक लाख रुपये तक का कर्जा किसानों का माफ किया जाएगा।

सीएम ने किसानों के कर्ज माफी के आदेश पर कार्रवाई तेज करने के आदेश जारी किए हैं। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए यह आदेश जारी किए गए हैं,जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में फसली ऋण मोचन योजना के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक में कहा कि फसल ऋण मोचन योजना का शुभारम्भ हो चुका है, जिसके तहत जनपद के लघु एवं सीमांत किसानों द्वारा 31 मार्च 2016 तक लिए गये फसली ऋण तथा 31 मार्च 2017 तक बकाया फसली ऋणों को एक लाख रूपये की सीमा तक माफ किया जाना हैं। कहा कि किसानों को अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर सम्बन्धित बैंक को 15 जुलाई तक उपलब्ध कराना हैं। कहा कि फसली ऋण मोचन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई हैं। शिकायतों के निस्तारण हेतु एनआईसी में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां पर एक रजिस्टर बनाया जायेगा जिसमें किसानों की शिकायत एवं उसके निस्तारण से सम्बन्धित विवरण अंकित किये जायेंगे। उन्होंने बैंक प्रबन्धकों को निर्देश दिए कि अपने यहॉ एक नोडल अधिकारी नामित कर दें जो योजना के तहत पात्र किसानों के आधार एवं मोबाइल नम्बर को गाटा व खाता संख्या से लिंक करते हुए कृृषकों की समस्याओं का निदान करेंगे। इस मौके पर एडीएम प्रशासन उमेश मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed