{"_id":"595401e54f1c1b1c6b8b4782","slug":"121498677733-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के छात्र ने अमेरिका में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के छात्र ने अमेरिका में लहराया परचम
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के छात्र ने अमेरिका में लहराया परचम
रामपुर। रामपुर की प्रतिभा ने एक बार फिर विश्व में शहर का नाम रोशन किया है। शहर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र की टीम ने अमेरिका में आयोजित कैनसेट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में विश्व भर के देशों से 40 टीमों का चयन किया गया था। जिसमें रामपुर के छात्र की टीम ने मौसम की जानकारी उपलब्ध कराने वाली सेटेलाइट को प्रोजेक्ट में रूप में प्रस्तुत किया था। अमेरिका के टैक्सास स्थित टारलेटन स्टेट यूनिवर्सिटी में 9 से 11 जून तक कैनसेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें रामपुर में डीएमए के छात्र रहे अनमोल अग्रवाल की टीम ने भी हिस्सा लिया था। अनमोल देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर रहे हैं। टीम में कुल 23 छात्र शामिल थे जिनमें से 14 ने अमेरिका में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। कैनसेट प्रतियोगिता नासा के सहयोग से हर वर्ष अमेरिका में आयोजित की जाती है।