फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   120 houses will be come in illegal encroachment

अवैध कब्जे की शिकायत की जांच में 120 घरों के जद में आने की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
120 houses will be come in illegal encroachment
शाहबाद (रामपुर)। मित्तरपुर गांव इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसी गांव के एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जा कर घर का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। लेकिन, जब प्रशासन ने जांच की तो शिकायतकर्ता का घर भी अवैध निर्माण की जद में आ गया है। हालांकि प्रशासन की जांच में शिकायत भी सही पाई गई है और ग्राम प्रधान समेत करीब 120 घर अवैध निर्माण की जद में आ रहे हैं। जिसकी प्रशासन ने पैमाइश कराई है और अब नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मित्तरपुर गांव निवासी एहसान खां ने 13 सितंबर 2021 को एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें कहा गग था कि गाटा संख्या 86, 552, 556 एवं 616 कुल रकबा 1.8170 हेक्टेयर पर ग्राम प्रधान इंजमाम एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया था। अब लगभग आठ माह बाद एसडीएम अशोक कुमार चौधरी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र के आधार पर जांच की। एसडीएम की जांच के दौरान वर्तमान प्रधान समेत कई घरों का निर्माण अवैध पाया गया। जांच के दौरान ही शिकायतकर्ता एहसान खां का भी मकान तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए जाने की बात सामने आई, जिस पर एसडीएम ने जांच के दौरान ही शिकायतकर्ता के जर्जर हो चुके मकान को भी अवैध रूप से तालाब में होना पाते हुए कार्रवाई को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने मकान पर भी कार्रवाई करने की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान प्रधान और शिकायत कर्ता में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed