{"_id":"690f8613c3c5d0425e022086","slug":"1166-lakh-rupees-withdrawn-from-account-in-the-name-of-repairing-box-rampur-news-c-282-1-rmp1023-157511-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बॉक्स सही करने के नाम पर खाते से उड़ाए 11.66 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बॉक्स सही करने के नाम पर खाते से उड़ाए 11.66 लाख रुपये
विज्ञापन
रामपुर। फल विक्रेता का पेटीएम बॉक्स ठीक कराने के नाम पर ठग ने उसके खाते से 11.66 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमद नगर जागीर निवासी राम सिंह फलों का ठेला लगाता है। फलों की बिक्री के लिए उसने पेटीएम कंपनी का बॉक्स लगा रखा है। इसी के जरिये वह ग्राहकों से रुपये लेता था। 29 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति उसके फल के ठेले पर आया। पीड़ित ने बताया कि बॉक्स में आवाज कम आती है, जिस पर आरोपी ने ठीक करने का भरोसा दिया और सही करने लगे।
इस दौरान उसने सिम और बैंक की जानकारी मांग ली। जिस पर ठेले वाले ने उपलब्ध करा दी। बाद में आरोपी सही करके चला गया। चार नवंबर को वह खाते से बेटी की शादी के लिए रुपये निकालने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। खाते से रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसने शादी के लिए 11.50 लाख रुपये रख रखे थे। लेकिन, खाते में 59 हजार रुपये ही बाकी रह गए। खाते की जानकारी पर सामने आया कि उसके खाते से यूपीआई के जरिये 11.66 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।