फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम के खिलाफ जांच के लिए रामपुर पहुंची एसआईटी

आजम के खिलाफ जांच के लिए रामपुर पहुंची एसआईटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजम के खिलाफ जांच के लिए रामपुर पहुंची एसआईटी

विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ चल रही एसआईटी जांच अब भी जारी है। गुरुवार को तीसरी बार टीम रामपुर पहुंची। देर शाम आई टीम ने जांच से जुड़े बिंदुओं को लेकर अफसरों के साथ बातचीत की। इस दौरान टीम कुछ स्थानों का जायजा भी लेगी। यह जांच करीब तीन दिनों तक चलेगी। वहीं, एसआईटी के आने के बाद अफसरों में खलबली मची हुई है।
समाजवादी सरकार में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में तमाम कार्य हुए थे। ये काम विभिन्न विभागों की ओर से किए गए थे। जल निगम ने पानी की टंकियों का निर्माण किया है तो लोक निर्माण विभाग की ओर से गेस्ट हाउस बनाया गया है। हालांकि, जिला प्रशासन गेट हाउस को यूनिवर्सिटी से बाहर कर दिया है। वहां जाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से यूनिवर्सिटी के बाहर से नई सड़क बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। फिलहाल, मिट्टी डाली जा रही है। इसके अलावा जौहर शोध संस्थान को सौ रुपये सलाना लीज पर देने, एकता तिराहा पुल, ग्रामीणों के घरों के आगे सड़क पर बनी दीवार आदि के बारे में भी जांच चल रही है। आरोप है कि पूर्व मंत्री आजम खां ने सरकारी धन का दुरुपयोग करने से लेकर नियमों को दरकिनार कर तमाम कार्य कराए हैं। भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना , अधिवक्ता मुस्तफा हुसैन, कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने आजम खां पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के गठन कर दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को देर शाम को एसआईटी रामपुर पहुंच गई। सीओ अशोक यादव के नेतृत्व में आई इस टीम ने देर रात तमाम अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसमें अधिकारियों ने विभागीय जांचों, निर्माण से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की। साथ ही कुछ अधूरा रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने को कहा है। सूत्रों की मानें तो टीम तीन दिन तक रामपुर रहेगी। इस दौरान टीम विभिन्न स्थानों का जायजा भी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed