फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दिल्ली में धर्मसभा के लिए डेढ़ सौ बसों में जाएंगे लोग

दिल्ली में धर्मसभा के लिए डेढ़ सौ बसों में जाएंगे लोग

Sat, 08 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में धर्मसभा के लिए डेढ़ सौ बसों में जाएंगे लोग

विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा का आयोजन होगा। इसमें जिले से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। इसके लिए जिले से करीब 152 बस रवाना होंगी, जिनमें करीब दस हजार लोगों के धर्मसभा में शामिल होने जाने की संभावना है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर नवंबर माह में देश भर के साधु-संतों व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग अयोध्या में जुटे और धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 9 दिसंबर दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटकर श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग उठाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में अन्य तमाम हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। रामलीला मैदान में होने वाली इस सभा में जिले से करीब दस हजार हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर तमाम संगठनों ने अपने-अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर योजना तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के लिए नगर में सिविल लाइंस, ज्वालानगर, मिस्टन गंज, पुराना गंज के साथ ही सभी 18 मंडल से करीब डेढ़ सौ बस कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed