{"_id":"5bfaed74bdec22419b5dde65","slug":"11543171444-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अग्रवाल सभा की ओर से वार्षिकोत्सव और महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई तो वहीं युवाओं ने रक्तदान किया। इसके साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष पवन जैन ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर किया। शिविर में मदद एक आस संस्था के युवाओं ने भी सहयोग किया। शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण भी कराया।
इसके बाद सुबह करीब 11 बजे गांधी समाधि से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ने अध्यक्ष पवन जैन और शोभायात्रा संयोजक सुशील अग्रवाल की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में मंकू का अखाड़ा, बठिंडा से आया बैंड, राधाकृष्ण की झांकी, काली मां का अखाड़ा, हनुमान जी की झांकी, श्रीराम दरबार आदि की झांकी शामिल रहीं। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उत्सव पैलेस पर संपन्न हुई। इसके बाद संगीतमय कुर्सी दौड़, कुकिंग विद आउट फायर, पांसिंग गेम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सांयकालीन कार्यक्रमों में दिल्ली से आए कलाकारों ने महाराजा अग्रसेन के भजन के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डा. विशेष कुमार ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद डांडिया, तनुरा डांस, राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समाज के वरिष्ठ जनों व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पवन जैन, सुनील गोयल, संदीप अग्रवाल सोनी ने महाराजा अग्रसेन के बारे में विस्तार से बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।