{"_id":"5b1435be4f1c1bb36e8b6072","slug":"11528051134-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में चैंबर लगाने को लेकर वकीलों का हंगामा 21-20-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में चैंबर लगाने को लेकर वकीलों का हंगामा 21-20-18
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तहसील में चैंबर लगाने को लेकर वकीलों का हंगामा
रामपुर।
तहसील सदर में चैंबर बनाने को लेकर वकीलों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अब अनुमति लेकर ही चैंबर का निर्माण कराया जाएगा।
तहसील सदर में रविवार को अवकाश के दिन कई वकील मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तहसील परिसर में चैंबर का निर्माण शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार सदर भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार सदर हामिद हुसैन ने वकीलों द्वारा कराए जा रहे चैंबर निर्माण को रुकवा दिया। तहसील प्रशासन ने कहा कि चैंबर का निर्माण बिना अनुमति के कराया जा रहा था। निर्माण रुकवाने पर वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और तहसीलदार ने वकीलों को शांत कराया। वकीलों का कहना था कि चैंबर बनवाया जा रहा है। अधिवक्ता एवं भाजपा नेता दिलीप सक्सेना ने बताया कि वकील चैंबर का निर्माण करा रहे थे। पता चला है कि यह निर्माण तहसीलदार की अनुमति के बिना हो रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद अब तहसीलदार से अनुमति लेने के बाद ही चैंबर बनाया जाएगा। दूसरी ओर तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि बिना अनुमति के चैंबर बन रहे थे,जिसका निर्माण रुकवा दिया गया है। बिना अनुमति के चैंबर नहीं बनाए जा सकते।