{"_id":"59e78ba14f1c1b6d548b7f09","slug":"11508346785-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बाजार गुलजार
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
दिवाली को लेकर बुधवार को रामपुर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। विद्युत उपकरण, मिठाइयां, पटाखे की दुकानों में लोगों का तांता लगा रहा। रामपुर बाजार में दिन भर लोगों की भीड़ रही। दिवाली को लेकर व्यापारियों ने रामपुर बाजार सजा रखा था। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यापारियों के व्यापार में खासा इजाफा हुआ है।
रामपुर में किन्नौर, ज्यूरी, कुमारसैन, ननखड़ी, निरमंड और आनी क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि प्रशासन ने दिवाली पर पटाखों की खरीद फरोक्त के लिए विशेष स्थान चयनित कर रखे थे। मुख्य बाजार में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी। रामपुर बाजार पहुंचे रिंकू नेगी, तिलक राज, सतीश कुमार, शैलजा, रवीना, राजीव कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि वे हर वर्ष दिवाली धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने लोगों से इस दिवाली पर कम प्रदूषण फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि दिवाली का त्यौहार उत्साह के साथ मनाते हैं।