{"_id":"5ba3f2f8867a557eac528642","slug":"111537471224-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजियों के जुलुस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजियों के जुलुस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी। पट्टी कलां के मझरा घोसीपुरा में दूसरे समुदाय के लोगों ने ताजियों के जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। आरोप लगाया है की ताजियों के जुलूस में शामिल कुछ युवक उनके घरों पर पत्थर मार कर नुकसान पहुंचते हैं। जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा बना रहता है।
गुरुवार की शाम घोसीपुरा के तमाम लोग पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत कि दो दिन पूर्व घोसीपुरा में मेहंदी का जुलूस निकला था। जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने उनके घरों के सामने आतिशबाजी कि और घरों पर पत्थर फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की। लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर ताजियों के आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। पत्र पर हरपाल सिंह ओम प्रकाश, कुलदीप, राजेश और बंटी आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस व्यवस्था चौकसी के लिए तैनात की जाएगी।